आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक प्रतिमाह 20 प्रतिशत कमीशन की करते है मांग

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– जनपद पंचायत बहोरीबंद मै शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया!जहाँ कलेक्टर आशीष तिवारी के साथ जिला अधिकारी उपस्थित रहें!जन विश्वास अभियान शिविर में एक बार फिर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का मामला गूंजा। बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम बचैया एवं कूड़ामर्दानगढ़ छात्रावासों में कथितअनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने अपनी बात रखी और जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कई छात्रावासों में छात्र संख्या न के बराबर रहती है, लेकिन अधीक्षकों द्वारा छात्रों की पूरी उपस्थिति दिखाकर राशि निकाली जाती है। आरोप लगाया गया कि उक्त राशि का 20 प्रतिशत कमीशन जिला संयोजक विमल चौरसिया द्वारा प्रतिमाह लिया जाता है, जिससे छात्रों के नाम पर प्रतिमाह लाखों रुपये का कमीशन जिला संयोजक के पास पहुंचता है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह भ्रष्टाचार लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

15 वर्षों से पदस्थ अधीक्षिका को हटाने की मांग

जनविश्वास अभियान में यह मुद्दा भी उठाया गया कि शिक्षा विभाग की पदस्थ अधीक्षिका शीला चौधरी विगत 15 वर्षों से आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास का कार्य देख रही हैं। इससे विद्यालय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक ही कर्मचारी के पास दो विभागों का कार्य होने से न तो विद्यालय की पढ़ाई ठीक से हो पा रही है और न ही छात्रावास की व्यवस्था सुधर रही है।शिकायतकर्ताओं ने मांग की कि 15 वर्षों से अधिक समय से पदस्थ अधीक्षिका को छात्रावास के प्रभार से हटाकर मूल विभाग में भेजा जाए और छात्रावासों का संचालन किसी अन्य योग्य कर्मचारी को सौंपा जाए।

शीघ्र जांच की मांग

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निवेदन किया कि बचैया एवं कूड़ामर्दानगढ़ छात्रावासों की वास्तविक छात्र संख्या, उपस्थिति रजिस्टर, भोजन व्यवस्था एवं राशि आहरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी अधीक्षकों एवं जिला संयोजक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि छात्रावासों का उद्देश्य गरीब और आदिवासी वर्ग के छात्रों को बेहतर शिक्षा और रहने की सुविधा देना है। लेकिन यदि छात्र संख्या के नाम पर राशि का दुरुपयोग हो रहा है तो यह सीधे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

कलेक्टर के द्वारा शिकायत सुनने के बाद मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावासों का भौतिक सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें