बहोरीबंद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – बहोरीबंद मुख्य मार्ग से आईटीआई / सांदीपनि विद्यालय मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपखंड मजिस्ट्रेट बहोरीबंद के द्वारा खास पहल करते हुए शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।जारी आदेश के अनुसार जनप्रतिनिधियों के द्वारा अवगत कराया गया था कि ग्राम बहोरीबंद मुख्य मार्ग से आईटीआई / सांदीपनि विद्यालय मार्ग पर धान, गेहूं के परिवहन करने वाले ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही अत्यधिक मात्रा में बनी रहती है। उपरोक्त मार्ग पर सांदीपनि विद्यालय एवं आईटीआई स्थित है। विद्यालय लगने व छूटने के समय भारी वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।
विद्यार्थियों को होती थी परेशानी-
आदेश में कहा गया है कि विद्यालय लगने और छूटने के समय भारी वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
इसी को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय समय पर भारी वाहनों के आवागमन से विद्यार्थियों को होने वाली असुविधा एवं किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
इस समय रहेगा प्रतिबंध-
उपखंड मजिस्ट्रेट श्लोक वाइकर ने बताया कि बहोरीबंद मुख्य मार्ग से आईटीआई / सांदीपनि मार्ग पर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 5 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है।इस अवधि में धान, गेहूं परिवहन करने वाले ट्रक सहित अन्य कोई भी भारी वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे।आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं संबंधित विभाग को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम के इस आदेश से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर मांग की जा रही थी। अब स्कूली समय में बच्चों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा और जाम व दुर्घटना का खतरा कम होगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















