नवरात्रि के पांचवें दिन अवश्य करें यह अचूक उपाय सर्व बांधा निवारण मन्त्र
ज्योतिषचार्य निधिराज त्रिपाठी ,नवरात्रि के पांचवें दिन इस अचूक उपाय करने से सर्व बाधा दूर होती है, निवारण मन्त्र कुछ इस प्रकार है,
सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।|।
अगर परिवार में किसी का विवाह नहीं हो पा रहा है या कोई रुकावट आ रही है तो इसे दूर करने के लिए नवरात्रि के पांचवें दिन 36 लौंग और 6 कपूर का टुकड़ा ले लें। इसमें हल्दी और चावल मिलाकर मां दुर्गा को आहुति दें। आहुति से पहले ऊपर दिया गया बाधा निवारण मंत्र का जाप अवश्य करें।
संतान प्राप्ति की कामना है तो लौंग और कपूर में अनार के दाने मिलकर मां दुर्गा को आहुति दें। इससे पहले पांच माला बाधा निवारण मंत्र जरूर पढ़ें।
अगर व्यवसाय सही ढंग से नहीं चल पा रहा है तो लौंग और कपूर में अमलतास के फूल मिला लें या तो कोई भी पिला फूल मिल सकते हैं फिर मां दुर्गा को आहुति दें।
अगर परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी है तो 152 लौंग 42 कपूर के टुकड़े लेकर इसमें नारियल की गिरी, शहद और मिश्री मिलाकर हवन करें। आहुति से पहले सामग्री पर बाधा निवारण मंत्र की पांच माला का जाप करें।
अगर संपत्ति से संबंधित कोई परेशानी है तो आप लौंग और कपूर में गुड़ और खीर मिलकर मां दुर्गा को आहुती दें। इससे पहले सामग्री पर बाधा निवारण मंत्र की दो माला का जाप करें।
नवरात्रि के दौरान पीपल के पेड़ की मिट्टी अपने घर में ले आयें। इसके आगे दीपक जलाएं। अगले दिन मिट्टी को वापस पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें। ऐसा करने से कार्य में आ रही रुकावटें दूर होती है।
क्या यह जानते हैं आप?
कहा जाता है कि माँ स्कंदमाता की पूजा करने या उनसे संबंधित कथा पढ़ने या सुनने मात्र से भी संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा स्कंदमाता की कृपा से मूर्ख से मूर्ख व्यक्ति भी ज्ञानी हो सकता है। कालिदास द्वारा रचित रघुवंशम महाकाव्य और मेघदूत तक रचनाएं मां स्कंदमाता की कृपा से ही मुमकिन हो पाई है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।