परिवहन विभाग ने पनागर के चार स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों की जांच   

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर,स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने आज शुक्रवार को पनागर स्थित सेंट एलॉयसियस स्कूल, मेरिडियन स्कूल, श्रीमती बिन्नी बाई जैन कन्या शाला एवं सेंट जॉन स्कूल पहुंचकर स्कूल बसों की फिटनेस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), बीमा, परमिट सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की,क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान श्रीमती बिन्नी बाई जैन कन्या शाला की एक बस में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) नहीं पाया गया। साथ ही आपातकालीन खिड़की के पास सीट लगी हुई मिली परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर ही सीट हटवाई तथा पीयूसी नहीं होने पर चालानी कार्रवाई की,इसी प्रकार सेंट एलॉयसियस स्कूल के संचालक द्वारा जांच के दौरान 7 बसों के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। दस्तावेजों की जांच में वाहन क्रमांक एमपी 09 एफए 4768 बिना परमिट के पाया गया इसके अतिरिक्त, सूची के अनुसार एक अन्य बस बिना परमिट के तथा वाहन क्रमांक एमपी 20 टी 7709 बिना फिटनेस के पाया गया। वहीं, वाहन क्रमांक एमपी 21 पी 0145 एवं एमपी 21 पी 0146 बिना परमिट एवं बिना फिटनेस के पाए गए। स्कूल प्रबंधन द्वारा केवल 3 वाहनों का स्कूल में संचालन होना बताया गया। मौके पर संबंधित वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण इन अनियमितताओं के संबंध में स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार मेरिडियन स्कूल में मौके पर 8 वाहनों की जांच की गई। जांच में सभी बसें फिट पाई गईं। वहीं, सेंट जॉन स्कूल में संचालित एक वैन में लगी अतिरिक्त लाइट को मौके पर ही निकलवाया गया।जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों के परिवहन में लगे सभी वाहनों के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें ,क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की जांच निरंतर जारी रहेगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें