जर्जर आंगनबाड़ी भवन दे रहा हादसों को न्यौता,नैनिहालो को सता रही चिंता

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: नैनिहालो को अध्यापन करने स्वयं का भवन हो इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए है।लेकिन केंद्रों के निर्माण कार्य मैं बरती गई लाफ़रवाही अब हादसों को न्यौता दे रही है।गुणवत्ता हींन तरीके से निर्मित किये गए आंगनबाड़ी केंद्र अब बदहाल स्थिति मे पहुँच गए है।
ताजा स्थिति बहोरीबन्द विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्र पाली की सामने आई है।जहां निर्मित आंगनबाड़ी भवन अब जर्जर स्थिति मे पहुँच गया है।भवन के अंदर की स्थिति बदहाल हो गई है।छत का प्लास्टर उखड़ने लगा है।जिससे केंद्र मैं दर्ज नैनिहालो पर जान का खतरा मंडरा रहा है।लेकिन शिकायत के वावजूद भी जिम्मेदार नैनिहालो की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे है।नैनिहालो कि सुरक्षा के प्रति ध्यान नही दे रहे है।
मंगलवार को सुबह से हुई बारिश के बाद आँगनबाडी भवन पानी से लबालब हो गया, क्योंकि छत से पानी का रिसाव हो रहा था!भवन मैं बच्चों को कही भी बैठने की जगह नहीं थी!
पूर्व घटित हो चुकी है घटनाएं
बहोरीबन्द विकासखण्ड क्षेत्र मे पहले भी बाकल आंगनबाड़ी भवन व खम्हरिया शासकीय माध्यमिक शाला मैं घटनाएं घटित हो चुकी है।छत का प्लास्टर अचानक बच्चों पर गिरने से बच्चे घायल हो गए थे।उसके बाबजूद भी विकासखण्ड के जिम्मेदार विभागीय अधिकारी ध्यान नही दे रहे है।
इनका कहना है- सतीश पटेल परियोजना अधिकारी
पाली आंगनबाड़ी केंद्र भवन के छत की स्थिति खराब होने के संबंध मे जानकारी मिली है।
मंगलवार को बारिश के कारण उपजी स्थिति के बाद किराये के भवन मैं आँगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया हैं!
निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















