सिहोरा में नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ,रथ खींचने आतुर दिखे भक्तगण

जबलपुर/सिहोरा: धर्म जागरण समिति सिहोरा के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ,बालभद्र एंव बहन सुभद्रा के साथ सिहोरा नगर भ्रमण पर निकले आस्था उमंग और उत्साह से सराबोर रथयात्रा सायंकाल करीब पांच बजे से प्रारंभ हुई जिसका जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया।
लगे जय जय जगन्नाथ के नारे
भगवान को रथ में विराजमान कर बाबा शाला कटरा मोहल्ला से पूजन अर्चन के बाद भव्य रथ यात्रा प्रारम्भ हुई जो झंड़ा बाजार,कालभैरव चौक,सरावगी मोहल्ला,महावीर चौराहा,मैना कुआं,हरदौल मंदिर से होकर निकली तथा बाबाताल में संपन्न हुई। सैकड़ों भक्त गण भगवान का रथ खींचने आतुर नजर आये आगे आगे बैंड बाजों के साथ गणमान्य नागरिक चल रहे थे उसके पीछे महिला पुरुष बच्चे सहित अन्य सभी भक्त गण जय जगन्नाथ के नारे लगाते चल रहे थे
जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ
रथ से ही सभी को महाप्रभु का भात का प्रसाद वितरण किया जा रहा था। जगन्नाथ स्वामी के दर्शन करने पूरे रथयात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में दोनों तरफ श्रद्धालु भक्त गण खड़े थे जो दर्शन पाकर अपने आप को धन्य कर लेना चाहते थे। हर साल निकलने वाली इस ऐतिहासिक रथयात्रा का नगर में अपना एक अलग ही स्थान है जिसके दर्शन करने ग्रामीण क्षेत्रों से भी बडी संख्या में भक्त गण सिहोरा आते है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















