सिहोरा में श्रद्धालुओं की कार पुल के नीचे गिरी 11 घायल

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:मैहर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सिहोरा समीप अनियंत्रित होकर एनएच 30 में पुल के नीचे गिर गई घटना में 11 लोग  घायल बताये जा रहे हैं, जिनमें से 2 लोगों के बुरी तरह घायल होने के कारण डॉक्टरों ने जबलपुर रिफर कर दिया।

यह है मामला 

मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के बरगी का है जहां पर आज सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।बताया जा रहा है की कार में सवार श्रद्धालु मैहर दर्शन कर तेंदूखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान बरगी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पुल के नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी।

ये हुए घायल 

घायलों में 1,श्रद्धा ठाकुर (17), 2, द्रोपती धुर्वे (29), 3 ,भूमि गोंड (9),4, रोशनी गोंड (26),5, अंजलि गोंड (24), 6,सूर्यांश ठाकुर ,7, सुषमा ठाकुर (34),8, पूजा ठाकुर (22) 9,घनश्याम ठाकुर ,10,बलराम पटेल,11,रामप्यारी गोंड़ सभी दमोह जिला तेंदूखेड़ा के बताए जा रहे हैं। जिनमे से रोशनी ठाकुर और भूमि गोंड की हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जबलपुर रिफर कर दिया गया है।वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाते हुए।मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें