मावठा की बारिश से फसलो को मिली संजीवनी,अन्नदाता के चेहरों मैं आई खुशियां

इस ख़बर को शेयर करें

कटनी/स्लीमनाबाद(सुग्रीव यादव ); शुक्रवार को हुए मौसम बदलाव व रात मैं हुई बारिश किसानों के लिए अमृत बनकर बरसी।बहोरीबंद विकासखण्ड के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए। दरअसल इस समय अधिकतर किसानों ने गेहूं, चना, सरसों और सब्जियों की बोवनी कर दी है। उनकी फसलों के लिए पानी की आवश्यकता थी। लेकिन जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठीक न होने की वजह से फसलों में सिंचाई नही हो पा रही थी।ऐसे में किसान चिंतित थे, लेकिन शुक्रवार रात हुई बारिश से उनकी चिंता दूर हो गई। किसानों का कहना है कि उनके लिए यह अमृत वर्षा है।उल्लेखनीय है कि कई गांवों में पांच से छह घंटे  कृषि बिजली आपूर्ति हो पा रही थी। ऐसे में किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। लेकिन बारिश ने किसानों के चेहरे मुस्कान ला दी। गेहूं, चना, सरसों की फसल के लिए बारिश अमृत से कम नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी समय में भी बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार को रात जो बारिश से हुई उसमे बहोरीबंद 10.2 मिमी,स्लीमनाबाद मैं 4.4 मिमी व बाकल मैं 9.3 मिमी वर्षा हुई।किसानों का कहना था कि मावठा की बारिश ने फसलो को रंगत दे दी।क्योंकि गेंहू की फसल मैं चमक नही थी।
वही कृषि विभाग के एसएडीओ आर के चतुर्वेदी का कहना था कि मावठा की बारिश रबी सीजन की फसलो के लिए अमृतमयी है।अभी दो तीन दिनों तक ऐसे मौसम रहने की संभावना है।आगामी भी यदि बारिश होती है तो उससे फसलो को कोई नुकसान नही होगा बल्कि फायदा ही होगा।


इस ख़बर को शेयर करें