बैतूल में आज निकलेगी गौ सम्मान पदयात्रा, राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

राजेश मदान बैतूल। गौ माता की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को लेकर आज सोमवार 27 अप्रैल को विराट पदयात्रा निकाली जाएगी। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत यह पदयात्रा सुबह 11 बजे शिवाजी ऑडिटोरियम से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना और गौ माता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाना है। इसके लिए 9 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया है, जिसमें गौ संरक्षण, गौशालाओं को सहायता, गौ अभ्यारण्य निर्माण, तस्करी पर सख्त कानून और आधुनिक गौ चिकित्सालय स्थापित करने जैसी मांगें शामिल हैं।
रविवार को शहर के सदर बाजार और कोठीबाजार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पत्रक वितरण, हस्ताक्षर और मिस कॉल अभियान के जरिए हजारों लोगों को जोड़ा गया। थाना रोड स्थित शिव मंदिर में अग्निहोत्र यज्ञ और महाआरती के साथ पहले चरण का समापन हुआ, जहां भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, बल्कि संस्कृति और आस्था से प्रेरित शांतिपूर्ण आंदोलन है। पदयात्रा में किसी प्रकार के भाषण नहीं होंगे, केवल भजन-कीर्तन और प्रार्थना के माध्यम से मांग रखी जाएगी।
जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं से अपील की गई है कि वे सुबह 10:30 बजे तक शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंचकर पदयात्रा में शामिल हों। अभियान से जुड़ने के लिए 9067777323 पर मिस कॉल करने का आग्रह किया गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















