कांग्रेस समर्पित दर्जनों जनपद सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा मैं हुए शामिल



स्लीमनाबाद (सुग्रीव यादव ): लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने वाला है।लेकिन ठीक उससे पहले बहोरीबंद विधानसभा मैं कांग्रेस को बुधवार को बड़ा झटका लगा है।
बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय ने कांग्रेस पार्टी मैं सेंध लगाकर बड़ा झटका दे दिया है।बुधवार को दर्जनों जनपद सदस्यों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा मैं शामिल हो गए।बुधवार को भोपाल मैं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने विधायक प्रणय पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी की उपस्थिति मैं भाजपा की सदस्यता दिलाई।कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने मैं जनपद सदस्य प्रवीण यादव, जया पुष्पेंद्र सेंगर,महेंद्र हल्दकार, अनुज ठाकुर,सुरेंद्र सिंह ठाकुर, बंटी सिंह ठाकुर,रमेश लोधी,राजू यादव,नंद किशोर जायसवाल,कमलेश सिंघई ,अनिल प्रताप सिंह,अभिषेक नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारी शामिल रहे।सदस्यता लेने के बाद जनपद सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मैं सम्मान नही मिलता था।साथ ही अब कांग्रेस पार्टी मैं क्या बचा है,पार्टी ही समाप्ति की ओर है।राष्ट्रसेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के नव निर्माण के तप साथ ही संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।वही विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि इन जनप्रतिनिधियो के भाजपा मैं सम्मिलित होना निश्चित ही हमारी विधानसभा बहोरीबंद रीठी के विकास में नए आयाम को स्थापित करने में लाभकारी सिद्ध होगा।






































































