कलेक्टर ने की नगर निगम के कार्यों की समीक्षा,दिए ये निर्देश

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज मंगलवार को आयोजित बैठक में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य में गति लाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये हैं।श्री सिंह ने पाइपलाइन बिछाने से खराब हुई सड़कों के रेस्टोरेशन को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिये, कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर रविशंकर राय एवं नगर निगम के संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करने शहर में ‘पीएम ई-बस सेवा’ के संचालन पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने ई बस के लिए चिन्हित मार्गों के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी इन बसों का संचालन करने तथा चार्जिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि ई-बस सेवा के प्रस्तावित रूटों को शीघ्र प्रकाशित कर जनप्रतिनिधियों के भी सुझाव लिए जाएं। कलेक्टर ने बैठक में आवारा श्वानों के बधियाकरण के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि आवारा श्वानों को सड़कों पर फीड (भोजन) कराने वालों पर निगरानी रखी जाए तथा उनके विरूद्ध सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के कारण जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए।श्री सिंह ने डॉग शेल्टर की संख्या बढ़ाने तथा डॉग शेल्टरों के संचालन से जुड़ी संस्थाओं के संचालकों की कार्यशाला आयोजित करने निर्देश दिये,कलेक्टर श्री सिंह ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना की जानकारी भी नगर अधिकारियों से ली।बैठक में पांचवे राज्य वित्त आयोग एवं पंद्रहवे वित्त आयोग से प्राप्त हुई राशि से शहर में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा भी बैठक में की।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















