भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे पर शव रखकर तीन घंटे तक चक्काजाम

जबलपुर:समय पर न्याय नहीं मिला तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए,ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए हाइवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया,बताया जा रहा है की नरसिंहपुर बॉर्डर पर हुए सड़क हादसे के बाद सोमवार को पावला गांव में तनाव की स्थिति बन गई। हादसे में जान गंवाने वाले पांच युवकों के परिजन और ग्रामीणों ने भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या बताया।ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के 18 घंटे बाद भी पुलिस फरार हाइवा और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी। सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद मानें ग्रामीण
वहीं अधिकारियों ने परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए तथा निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और जाम समाप्त कराया गया। शाम 5 बजे पांचों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।
घटना के 18 घंटे बाद भी नहीं मिला हाइवा
ग्रामीणों का सबसे बड़ा आरोप यह रहा कि घटना के 18 घंटे बाद भी पुलिस फरार हाइवा और उसके चालक तक नहीं पहुंच सकी। इसी को लेकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
तीन घंटे तक बाधित रहा हाइवे
शव रखकर किए गए प्रदर्शन के चलते भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।
पांच युवकों की हो चुकी है मौत
वहीँ हादसे में अब तक राजेंद्र पटेल (30), वीरेंद्र लोधी (20), राजपाल लोधी (21), जयपाल लोधी (30) और नीरज लोधी (20) की मौत हो चुकी है। अन्य घायल युवकों का अस्पताल में उपचार जारी है।वहीं सुआतला थाना पुलिस फरार हाइवा और उसके चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की सड़क दुर्घटना और हत्या, दोनों पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















