साइबर ठगी से बचने के लिए बरतें सावधानी,रहें जागरूक

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद मैं साइबर सुरक्षा को लेकर सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया!थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने डॉक्टरों, अस्पताल स्टॉफ एवं आमजनों को जागरूक करते हुए कहा कि आजकल लालच व अज्ञानतावश लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। साइबर ठगी का शिकार लोगों की फेहरिस्त में बड़े उद्यमी-कारोबारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से लेकर सरकारी कर्मचारी, पुलिस महकमे के लोग और बैंक अधिकारी तक शामिल हैं, जो शिक्षित हैं और बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं या कर रहे हैं। लेकिन सावधानी नहीं बरतने पर वे साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। यानी साइबर ठग किसी को नहीं छोड़ रहे हैं, वे समाज के हर वर्ग को चंगुल में ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी करने वाले पहले फर्जी कॉल कर प्रलोभन देते हैं। जिसके जरिए वे बैंक डिटेल, आधार या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लेते हैं और फिर खाते रुपए पार कर लेते हैं!इसके अलावा थाना प्रभारी द्वारा अन्य साइबर अपराधों से बचने के प्रभावी उपाय बताए साथ ही किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन लेनदेन के प्रति सतर्क रहने की अपील की अभियान के दौरान लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है के बारे मे अवगत कराया गया एवं किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने हेतु जागरूक किया गया ।साथ ही बताया कि फोन पर कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को बिना सोचे समझे क्लिक न करें। यदि आपके साथ कोई साइबर क्राइम या कोई अनचाही स्थिती बने तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। ऐसे में साइबर अपराध को रोकने के लिए विशेष सतर्कता के साथ आधुनिक तकनीक का ज्ञान होना आवश्यक है। सतर्क रहकर ही इस अपराध से बचा जा सकता है।
क्योंकि सुविधाएं कई बार समस्या भी बन जाती है। ऐसे में जागरूकता ही बचाव है।आजकल सारे काम ऑनलाइन होने लगे हैं। इसलिए सावधानी की सख्त आवश्यकता है। कोई भी ऑनलाइन कार्य करें तो किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देवें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















