रास्ता पूछा और चाकू मारकर फरार हो गए आरोपी

जबलपुर:मोटरसाइकिल से आये आरोपियों ने पहले तो युवक से रास्ता पूछा फिर अचानक प्राणघातक कर फरार हो गए।वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना कुण्डम का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनंाक 12-8-26 की रात मोहित पटेल उम्र 26 वषर् निवासी बघराजी कुण्डम ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह बघराजी शराब दुकान में काम करता है दिनंाक 11-8-26 की रात लगभग 9-30 बजे वह सुनावल पेट्रोल पम्प तरफ से वापस दुकान जा रहा था जैसे ही केमा बाबा के सामने मेन रोड पहुूचा वहां पर मोटर सायकल खड़ी कर खडा हुआ तभी मझगवा तरफ से एक मोटर सायकल में 2 अज्ञात लड़के आये एक लड़के ने उससे डबरा वाली रोड पूछी तो उसने कहा कि सीधे वाली रोड है, उक्त लड़का उससे बोला कि तू अकेले क्या कर रहा है कहते हुये उसकी हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके दाहने जांघ में चोट पहॅुचा दी तथा पुनः चाकू पेट में मारने का प्रयास किया उसने बचाव करने पर चाकू पीठ में लगा वह चिल्लाते हुये बघराजी तरफ दौड़कर भागा, तभी काफी पीछे खड़े एक मोटर सायकल में तीन लड़के भी अपनी मोटर सायकल से मझगवां तरफ भाग गये तथा चाकू मारने वाला भी अपने साथी के साथ मोटर सायकल से मझगवा तरफ भाग गया। रिपोटर् पर धारा 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















