15 सालों बाद स्लीमनाबाद अंडर ग्राउंड टनल का निर्माण कार्य हुआ पूरा,नर्मदा -सोन का ऐतिहासिक मिलन अब होगा जल्द

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :स्लीमनाबाद मै बरगी व्युत्पर्जन परियोजना के तहत चल रहा 12 किलोमीटर अंडर ग्राउंड टनल का कार्य बुधवार को पूरा हो गया!बुधवार को टनल ब्रेक थ्रू हुई! 15 सालों की लंबी मेहनत के बाद बुधवार को टनल का काम पूरा हुआ!टनल काम पूरा होने से मध्यप्रदेश सिंचाई के इतिहास मै मील का पत्थर साबित होगा!
स्लीमनाबाद मै निर्मित देश ओर प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग 11.95 किमी. का निर्माण कार्य बुधवार को पूरा हो गया!
शाफ़्ट से बाहर निकाली जायेगी मशीन
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियो ने बताया कि बुधवार को टनल बोरिंग मशीन अंतिम चट्टान को भेदते हुए खुदाई का कार्य पूरा कर दी!जिसके बाद वर्षो से जिस दिन का इंतजार था वह बुधवार को पूरा हुआ!टनल खुदाई पूरी होने के बाद अब टीवीएम मशीन को बाहर निकाला जायेगा!टीवीएम मशीन को बाहर निकालने स्लीमनाबाद पड़वार मार्ग मै शाफ़्ट (वर्टिकल गड्डे )बनाया गया हैं!जहाँ चरणबद्द् तरीके से टीवीएम मशीन को बाहर निकाला जायेगा!इसके बाद सुरंग के भीतर लाइनिंग,फिनिशिंग ओर अन्य तकनीकी कार्य पूरे किये जायेंगे!सुरंग पूरी होने के बाद नर्मदा का पानी सोन बेसिन तक पहुंचेगा!परियोजना के तहत कटनी, मैहर, सतना,रीवा, सहित 6 जिलों की करीब 1.85 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी!अकेले कटनी जिला मैं 21.823 हैक्टेयर क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा!
मुख्यमंत्री दो तीन दिनों मैं पहुंच सकते हैं टनल निरीक्षण करने –
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियो ने बताया कि बुधवार को टनल काम पूरा होते ही राज्य शासन स्तर पर जानकारी भेज दी गईं!जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही हैं कि आगामी दो तीन दिनों मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण करने स्लीमनाबाद पहुंचेंगे!
इंजीनियरिंग के आगे झुका पहाड़
परियोजना को 2008 मैं मंजूरी मिली थी!2011 मैं सुरंग निर्माण कार्य शुरू हुआ!लागत 799 करोड़ रूपये आँकी गईं!
भूगर्भिय परिस्थितियों, ऊँचे भूजल स्तर, सिंकहोल, कोरोना काल ओर निर्माण सामग्री की बढ़ती लागत के कारण परियोजना पर लगभग 1442 करोड़ रूपये खर्च हुए!
स्लीमनाबाद क्षेत्र मैं लगभग 30 मीटर गहराई पर खुदाई की गईं!जर्मनी की टनल बोरिंग मशीन का उपयोग किया गया!
इनका कहना हैं -दीपक मंडलोई
एसडीओ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण
स्लीमनाबाद टनल का कार्य बुधवार को पूरा हो गया!
टीवीएम मशीन शाफ़्ट (वर्टिकल गड्ढे )मैं प्रवेश कर चुकी हैं!
अब टीवीएम मशीन को शाफ़्ट के माध्यम से बाहर निकाला जायेगा!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














