अपर कलेक्टर मीणा को मिला मुख्यालय का दायित्व
जबलपुर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सक्सेना ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच पूर्व में हुये कार्य विभाजन आदेश में एक और संशोधन कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा को अपर कलेक्टर मुख्यालय का दायित्व सौंपा है। श्री मीणा मुख्यालय पर कलेक्टर की अनुपस्थिति में कलेक्टर के सामान्य दायित्वों का निष्पादन करेंगे। वे कलेक्टर की अनुपस्थिति में बैठकों और वीसी के लिये कलेक्टर के प्रतिनिधि भी होंगे। कलेक्ट्रेट एवं एकीकृत विभागों की शाखाओं के नियंत्रण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य करने के दायित्व भी सौंपा है।