अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य आयुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

जबलपुर,अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल तथा आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा धनराजू एस ने शनिवार को जिला अस्पताल के निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। अपर मुख्य सचिव और आयुक्त स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह भी इस अवसर पर उनके साथ थे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला अस्पताल के निर्माणाधीन नवीन भवन का अवलोकन कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी, ठेकेदार एवं संबंधित अभियंताओं को निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही भवन निर्माण में सुरक्षा मानकों, तकनीकी गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य आयुक्त ने जिला अस्पताल की ओपीडी पंजीयन व्यवस्था का निरीक्षण कर कहा कि अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले प्रत्येक मरीज की आभा आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाए, ताकि नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी कक्षों का भ्रमण कर उपचार सुविधाओं, रोगी अनुकूल वातावरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये।अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य आयुक्त ने अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला, पैथोलॉजी विभाग एवं जिला औषधि भंडार का भी निरीक्षण किया। औषधियों के भंडारण, रख-रखाव एवं उपलब्धता संबंधी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही दवाओं के वैज्ञानिक भंडारण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं बेहतर रख-रखाव की भी सराहना की।निरीक्षण के दौरान जिला अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य आयुक्त एवं कलेक्टर ने जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर विकास एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ भरत कुमार खटीक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमिता जैन, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ अमितोज भल्ला, उप संचालक डॉ एकांश राय, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संजय जैन भी मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















