अधिक किराया वसूलने पर होगी कार्रवाई,श्रीमती रिंकू शर्मा


जबलपुर,बस संचालकों द्वारा यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें सामने आने के बाद विगत दिवस शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में शहर के समस्त बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा ने बताया कि राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा हाल ही में बसों के किराये में वृद्धि की गई है। कुछ बस ऑपरेटरों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा तय की गई दर से अधिक किराया वसूलने की सूचना प्राप्त होने पर इसे परमिट की शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।बैठक में बस संचालकों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से के. फार्म, व्हीएलटीडी से संबंधित विषय तथा वाहन स्क्रैपिंग योजना के अंतर्गत पंजीकृत वाहनों को मासिक टैक्स में छूट न मिलने संबंधी शिकायतें शामिल हैं। इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में आईएसबीटी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी सहित कई बस ऑपरेटर उपस्थित थे।बैठक के बाद आईएसबीटी बस स्टैंड पहुंचकर बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी तथा अन्य बस संचालकों की उपस्थिति में समस्त मार्गों पर चलने वाले वाहनों में किराये की सूची चस्पा कराई गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































