gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

अनिश्चित कालीन हड़ताल पर कुंडम के ग्रामीण डाक सेवक

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर: कुण्डम उपडाकघर से संबंधित शाखा डाकघरों के ग्रामीण डाक सेवक, अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के माध्यम से अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

धरना प्रदर्शन 

ग्रामीण डाक सेवकों ने आज कुंडम उपडाकघर के सामने अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया।ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों में जी डी एस का 8 घंटे का काम और पेंशन , कमलेश चंद्र समिति के सिफारिस के अनुसार 12,24,36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्कसंगत वेटेज निर्धारण , समूह बीमा कवरेज को 5 लाख तक बढ़ाना , ग्रेच्युटी में वृद्धि , 180 दिनों की सम वैतनिक छुट्टी तथा अन्य कई मांगे शामिल है । जी डी एस बंधुओ ने बताया कि बढ़ती मंहगाई में इतने कम वेतन में परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल है ।ऐसे में सरकार को उनकी मांगे माननी चाहिए।।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें