सिहोरा में लाड़ली बहना ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

जबलपुर:सिहोरा के गौरी तिराहा में एक लाड़ली बहना ने बच्चे को सड़क पर ही जन्म दे दिया, महिला का नाम जानकी कोल पति भैया लाल कोल निवासी डूंडी है ,बताया जा रहा है की महिला का पति पनागर में काम करता है ,जिसनें आज सुबह महिला को बस में बैठा दिया था ,महिला बस से अपने मायके डूंडी जा रही थी,बस बदलने के लिए महिला सिहोरा के गौरी तिराहा उतरी और वहीँ चल रहे भंडारे का प्रसाद खाने लगी उसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई ,बगल में लगे हड़हा मोहल्ला की महिलाओं ने चारों तरफ से महिला का सहयोग करते हुए पर्दा कर दिया उसी दौरान महिला ने एक बालक को जन्म दे दिया, महिला के सड़क पर प्रसव की सूचना शासकीय चिकित्सालय सिहोरा की एम्बुलेंस को मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा महिला को सिहोरा के शासकीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया गया जहाँ पर जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















