एफआईआर खारिज करने के बदले पुलिस आरक्षक मांग रहा था 1 लाख रुपये की घूस,50 हज़ार रुपये लेते हुए गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/छिंदवाड़ा:एफआईआर खारिज करने के बदले  पुलिस आरक्षक ने 1 लाख रुपये की घूस की मांग की थी लेकिन आरोपी आरक्षक को लोकायुक्त ने 50 हज़ार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

एफआईआर खारिज के बदले मांग रहा था घूस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक शारूख खान के विरुद्ध उसके मामा शहीद अंसारी ने थाना दमुआ में फर्जीवाड़ा करने बाबत FIR दर्ज करवाई थी, इस केस में खारजी लगाने के एवज में थाना दमुआ के प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव द्वारा शारूख खान के ममेरे भाई दानिश अंसारी के माध्यम से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आवेदक द्वारा की गई शिकायत के सत्यापन उपरांत आज दिनांक 28 नवंबर को आरोपी धर्मदास यादव को बैंक ऑफ इंडिया के सामने थाना दमुआ के बाहर 50,000/-हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल मे उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति, निरीक्षक राहुल गजभिए , निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था.

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें