मझगवाँ में नवविवाहिता और कटंगी में बृद्ध महिला ने फाँसी लगाकर कर ली आत्महत्या

जबलपुर:मझगवाँ में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीँ कटंगी में बृद्ध महिला ने घर के पीछे बिही के पेड़ से फांसी लगा आत्महत्या कर ली,वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।
फाँसी पर झूली नवविवाहिता
पहला मामला मझगवाँ थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझगवां में दिनंाक 25-11-26 को ग्राम प्रतापपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाने की सूचना पर श्रीमती अलीला बाई कोल उम्र 38 वषर् निवासी प्रतापपुर ने बताया उसकी बडी बेटी रिया कोल की शादी लगभग 6 माह पहले ग्राम झुकेही निवासी समीर कोल के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी, दीपावली त्यौहार के पहले वह बेटी रिया को सुसराल से घर प्रतापपुर लिवा कर ले आई थी तभी से उसके साथ प्रतापपुर में रह रही है, लगभग एक सप्ताह से रिया उसके साथ खेतों में धान की बाली बीनने जाती थी दिनंाक 24-11-26 की रात वह तीनों बेटियोें के साथ खाना खाकर सो गयी थी आज सुबह लगभग 6 बजे बेटी रिया उसके साथ उठी एवं उससे कच्चे मकान की चाबी मांगी, चाबी देकर वह निस्तार करने के लिये चली गयी थी कुछ देर बाद घर वापस आयी पक्के मकान की परछी में खाना बनाने के लिये चूल्हा में आग जल रही थी, बेटी रिया घर में नही थी, वह कच्चे मकान में जाकर देखी दरवाजा अंदर से बंद था, पड़ौस की महिला कौशिल्या बाई ने कच्चे मकान की खपरैल हटवाकर देखी बेटी रिया कोल उम्र 19 वषर् कमरे में लकड़ी की म्यारी में साड़ी बांधकर गले में फासी लगाकर फासी पर लटकी थी। सूचना पर पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मगर् कायम कर जांच में लिया गया।
बिही के पेड़ से बृद्ध महिला ने लगा ली फाँसी
वहीं दूसरा मामला कटंगी थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कटंगी में दिनंाक 25-11-26 को प्रवेश बमर्न निवासी ग्राम खजरी दोनी ने सूचना दी कि उसकी माॅ सम्पत बाई बमर्न को उम्र 55 वषर् को लगभग 2-3 वषर् से ठीक से सुनाई नही देता था एवं मानसिक स्वास्थ्य भी खराब रहता था जिनका देशी उपचार करा रहे थे, आज वह एवं उसकी पत्नी व सभी भाई भी मोहल्ले के लोगों के साथ मजदूरी करने सुबह लगभग 10 बजे खेत गये थे घर में माॅ अकेली थी, दोपहर लगभग 12 बजे उसे चचेरे भाई गुलशन बमर्न ने फोन कर बताया कि माॅ सम्पत बाई ने घर के पीछे बिही के पेड़ से रस्सी बांधकर फासी लगाकर लटकी है। वह घर आकर देखा माॅ ने बिही के पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी। माॅ की मृत्यु हो चुकी है। सूचना पर मगर् कायम कर जंाच में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















