प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर ग्राम इमलिया में जागरूकता अभियान

कटनी। स्वस्थ समाज के निर्माण और बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर ग्राम इमलिया, जिला कटनी में अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन (INO) एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के स्थानीय आयोजक एवं INO सदस्य उमेश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में ग्राम इमलिया के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 02, प्राथमिक शाला तथा माध्यमिक शाला में पहुंचकर बच्चों को प्राकृतिक चिकित्सा, योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि नियमित योग, संतुलित आहार, स्वच्छता और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर शरीर एवं मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही नशे से दूर रहने, जंक फूड एवं पैकेटबंद खाद्य पदार्थों से बचने तथा खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की गई।
इस दौरान बच्चों को तनाव, अनिद्रा, मोटापा एवं आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए योग और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को समझाया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के शिक्षकों तथा कार्यकर्ताओं का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य श्री गजेन्द्र पटेल सहित उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस पहल की सराहना की।उमेश कुमार श्रीवास की यह पहल केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















