शरद पूर्णिमा से सुरु हो जाती है भन्डारे की शुरुआत,अभी तक 7 लाख से अधिक जरूरतमंद भंडारे से लाभान्वित

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा: श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित सन्त श्री आशारामजी गुरुकुल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पर्व पर भन्डारे का आयोजन किया गया । श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से यह सेवा सम्पन्न हुई । आदिवासी विकास खण्डों एव अन्य विकास खण्ड जिसमें हर्रई ,अमरवाड़ा ,दमुआ , जुन्नारदेव ,बिछुआ , खामारपानी के अलावा चोरई , सौंसर और छिंदवाड़ा क्षेत्र में भी भन्डारे हुए ,जिन आदिवासी ग्रामों एव अन्य जगह भंडारे हुए क्रमश: चुरका , चीचली ,पातालकोट ,बम्होरी तुरा ,गुलसी , रईतवाड़ी टोला ,लिंगा आश्रम ,खजरी आश्रम प्रमुख हैं । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि यह समिति की 23 वर्षों की सेवा है। पूज्य बापूजी की प्रेरणा से हम लोग शरद पूर्णिमा से भन्डारे की शुरुआत करते हैं जो कार्तिक पूर्णिमा के अंत तक जारी रहते हैं। हम ने पहले ही जिले में निवासरत लगभग 3 लाख साधकों को और विकास खण्ड स्तर की समितियो को निर्देशित किया था कि अपने आसपास के कम से कम 2 जरूरतमंदों को मिठाई ,कपड़े, रुपए ,पैसे जो बन सकें , भेंट देकर ही दीपावली का पर्व मनाए । यह हमारी सनातन संस्कृति की परंपरा भी है ।विकास खण्ड की समितियो ने प्रत्येक स्थान पर 20 -25 ग्रामो के हजारों जरूरत मदो को एकत्रित कर आयोजन सम्पन्न कराया ।बहुत से आयोजित भन्डारे में हरि नाम के कीर्तन का भी आयोजन किया गया । इस प्रकार गुणा भाग करें तो लगभग 7 लाख लोग इस भन्डारे से लाभान्वित हुए हैं । इस प्रकार की सेवा देश भर के 550 आश्रमो द्वारा की गई जिसमें करोडों करोड़ों जरूरतमंदों के लाभान्वित होने की खबर है । इन भंडारों में जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी ,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी ,सह मीडिया प्रभारी रोशन सिगनापुरे ,जिला पंचायत सदस्य ललिता घोगें ,जिला अंत्योदय समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष विलास घोगें ,जिला पंचायत सदस्य पंचकूला परतेती,सरपंच आनन्द वन , आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे । जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव और हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष शंटी बेदी ने बधाई दी । इस दैवीय कार्य में खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन , साध्वी रेखा बहन , गुरुकुल के सोमनाथ पवार ,दामोदर इंगले गेंदराव कराडे ,सुभाष इंगले ,एम आर पराड़कर ,धनाराम सनोडिया महिला समिति की डॉ. मीरा पराड़कर ,आशा इंगले आदि ने सेवाएं दी ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें