धर्म से ऊपर मानवता, प्रभात फेरी छोड़कर सिख युवकों ने बचाई जान

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा रोड़ पर एक बड़ा हादसा हो गया। रांग साइड से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को सिर में गंभीर चोट आई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 19 वर्षीय कार चालक पार्थ पिता संतोष गुप्ता रामनगर बैतूल का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के समय वह अकेला ही कार में सवार था। सिर में गंभीर चोट लगने से वह कार में ही बेहोशी की हालत में पड़ा था।इसी दौरान गुरुद्वारा रोड़ पर प्रातः प्रभात फेरी निकाल रहे सिख समाज के युवकों की नजर घायल युवक पर पड़ी। युवकों ने बिना एक पल भी देरी किए प्रभात फेरी को वहीं रोक दिया और मानवता को सबसे ऊपर रखते हुए सबसे पहले घायल को बचाने का निर्णय लिया।सिख युवकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपने वाहन से तत्काल जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंच जाने से घायल की जान बच गई। अस्पताल में घायल युवक का इलाज जारी है।इस घटना की जानकारी देते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक, समाजसेवी राजेश मदान ने बताया कि सिख समाज के युवकों ने आज सच्ची सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रभात फेरी जैसा धार्मिक आयोजन छोड़कर किसी अजनबी घायल की जान बचाने के लिए आगे आना ही असली धर्म है।उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा बैतूल के सेवादार केवल धार्मिक आयोजनों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ऐसे परहित के सेवा कार्यों में भी हमेशा तत्परता से शामिल होते हैं। चाहे रक्तदान हो, जरूरतमंद की मदद हो या सड़क हादसे में घायल की सेवा, गुरुद्वारा के सेवादार हमेशा सबसे आगे रहते हैं।इस घटना के बाद क्षेत्र में सिख समाज के युवकों की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक समय पर घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।वहीं हादसे को लेकर लोगों ने रांग साइड वाहन चलाने और तेज गति पर भी चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से गुरुद्वारा रोड़ पर सुबह के समय यातायात व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें