24 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– जिले सहित बहोरीबंद विकासखण्ड मैं पल्स पोलियो अभियान 22 नवंबर से शुरू होगा।अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक टॉस्क फोर्स की बैठक बुधवार को बहोरीबंद मैं आयोजित की गई।
जिसमे एसडीएम श्लोक वाइकर ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चो को पल्स पोलियों दो बूंद जिन्दगी की खुराक दी जाएगी।
टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को अभियान में दी गई जिम्मेदारियों से अवगत कराया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी अभियान के सफल संचालन के लिये सुझाव भी दिये।बीएमओ डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि बहोरीबंद विकासखण्ड मैं 0 से 5 वर्ष के लगभग 24 हजार 325 बच्चों को पोलियो की दवा का सेवन कराया जाएगा।जिसके लिए विकासखण्ड अंतर्गत 281 बूथ बनाये गए है।
साथ ही 38 सुपरवाइजर तैनात किये गए है जो पल्स पोलियो अभियान की मानिटरिंग करेंगे!पहले दिन बूथ स्तर पर तो 23 व 24 नवंबर को घर-घर दस्तक देकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र कुलेश, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, बीआरसी प्रशांत मिश्रा, बीसीएम डॉ राबिन गुप्ता, बीपीएम डॉ अरुण शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
एनीमिया मुक्त भारत अभियान को भी बनाये सफल
ब्लॉक टास्क फ़ोर्स की बैठक मै एसडीएम ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान क़े सफल क्रियान्वयन को लेकर भी निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों क़े सफल संचालन हेतु स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग क़े अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें!बीएमओ डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान क़े तहत विकासखंड क़े सभी शासकीय स्कूलों एवं आँगनबाड़ी केंद्रों मै 6 माह से 19 वर्ष तक क़े बच्चों को निर्धारित दिवस मै आयरन की गोली भोजन बाद खिलाई जाती है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















