संत आसाराम बापू के भक्तों ने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र

Allegations of alleged inhumane treatment and lack of medical facilities in jail*
संत आसाराम बापू के खिलाफ जेल में हो रहे कथित अमानवीय व्यवहार और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव सहित मानवीय गरिमा से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर भीलवाड़ा में बापू के भक्तों ने बड़े ही अनूठे और भावुक तरीके से विरोध दर्ज कराया है। संत के समर्थन में श्रद्धालुओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम अपने खून से ज्ञापन लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।इसी तरह देशभर में बापू के भक्तों द्वारा ज्ञापन सोंपकर न्याय की मांग की जा रही है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है की जब इस तरह भक्तों और हिन्दू संतो द्वारा न्याय की मांग की जा रही है तो इसे नजर अंदाज नहीँ किया जा सकता साथ ही आज लाखों लोग देशभर में ज्ञापन के माध्यम से बापू के लिए न्याय की मांग कर रहे है।
लगाए ये आरोप
वहीं राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि 60 वर्षों से अधिक समय तक धर्म, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के प्रचार-प्रसार में जीवन समर्पित करने वाले लगभग 90 वर्षीय वयोवृद्ध संत के साथ जेल में कथित तौर पर हो रहे व्यवहार की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बढ़ती उम्र और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक उपलब्ध नहीं करवाई गई, गर्म पानी और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा तथा देखभाल के लिए अटेंडर और समुचित चिकित्सा सुविधा भी नहीं मिली। बैरक में अन्य कैदियों के साथ रखने और स्वयं शौचालय की सफाई करने जैसी शिकायतें भी उठाई गई हैं।
अनुच्छेद 21 का हवाला
श्रद्धालुओं ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि जेल में बंद होने के बावजूद किसी व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य और मानवीय गरिमा के अधिकार समाप्त नहीं होते। न्यायालय की सजा अपनी जगह है, लेकिन किसी भी व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार की अनुमति नहीं दी जा सकती।
ज्ञापन में संत आसाराम बापू के साथ जेल में किए जा रहे व्यवहार की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण, बेहतर चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ आवास, गर्म पानी, शौचालय और आवश्यकतानुसार अटेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। साथ ही शिकायतें सही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है।
ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी भेजकर मांग की गई है।
खून से लिखा ज्ञापन पत्र
वहीं श्रद्धालुओं ने अपने खून से लिखे ज्ञापन के माध्यम से व्यवस्था से दो टूक सवाल किया है कि क्या जेल की चारदीवारी के भीतर इंसान के मौलिक अधिकार और मानवीय संवेदनाएं समाप्त हो जाती हैं? उन्होंने राष्ट्रपति से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई कानून से ऊपर व्यवस्था की मांग नहीं, बल्कि न्याय के साथ मानवता और एक वयोवृद्ध संत के सम्मान एवं स्वास्थ्य की रक्षा की मांग है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















