सन्त श्री आशाराम जी बापू पर जानलेवा अत्याचार रोकने की मांग,सौपा ज्ञापन 

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा. देश भर के 800 जिला केंद्रों पर आज विरोध प्रदर्शन किया गया इसी कड़ी में श्री योग वेदांत सेवा समिति के नेतृत्व में बहुत से धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने विशाल रैली निकाल कर मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ,मुख्यमंत्री राजस्थान और केंद्रीय जेल अधीक्षक जोधपुर के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सन्त श्री आशाराम जी बापू को उचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाए जाने की माँग की।

यह है मामला

ज्ञापन में बताया कि जोधपुर जेल में बंद 87 वर्षीय सन्त श्री आशाराम जी बापू को गत दिवस राजस्थान उच्च न्यायालय ने उचित इलाज हेतु 20 दिनों की पेरोल दी थी । माननीय न्यायालय के दिशा निर्देश पर बापूजी म.प्र. के इंदौर में अपना इलाज करवाने आये । इस दौरान पेरोल की अवधि 27 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही थी । उस समय बापू जी ICU में थे । उनके हार्ट का इलाज चल रहा । जहां ब्लॉकेज सम्बन्धित समस्या है । पूज्य बापूजी न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हुए एयरएम्बुलेंस से इंदौर से जोधपुर पहुंचे । जोधपुर में जहाज लेंडिंग में देरी के कारण वो जोधपुर जेल थोड़ा लेट पहुचते हैं वहां पदस्थ जेल अधीक्षक नियमों का हवाला देते हुए उन्हें जेल में प्रवेश नही देते । दूसरे दिन जब जेल में प्रवेश मिलता हैं तो जेल प्रशासन द्वारा उमके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है । जेल प्रशासन को बताया जाता हैं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के ये दिशा निर्देश हैं कि मरीज कैदी की किस प्रकार देखभाल करनी है पर जेल प्रशासन कहता है दोबारा लिखवा कर लाओ । जेल प्रशासन द्वारा डॉक्टरी सुविधा तो छोड़ो मल मूत्र त्यागने की भी पाबंदी लगाई जाती है। ऐसा आमानवीय कृत्य तो आतंकवादियों के साथ भी नहीं होता । सनद रहे पूज्य बापूजी ऐसे पहले सन्त हैं जिन्होंने विश्व धर्म संसद को सम्बोधित किया । सन 2020 में जब वो जेल में थे तब अमेरिका के केलिफोर्निया विधानसभा ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया । उनके साधकों ने देश में 74 करोड़ माता पिता पूजे जाने का एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है । उनके सत्संग में वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ,अटल बिहारी वाजपेयी जी ,इंद्र कुमार गुजराल ही ,देवगौड़ा जी ,प्रणव मुखर्जी जी ,प्रतिभा पाटिल जैसे कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आया करते थे । आरोप तो भगवान श्री कृष्ण पर ,भगवान बुद्ध पर ,कबीर जी पर ,गुरु नानक जी ,विवेकानंद जी जैसे कई महापुरुषों पर भी लगे हैं । इसका ये मतलब नही कि उन्होंने अपराध किया है । यदि देस की सभी निचली अदालतें का निर्णय सही होता तो उच्च आदालतों की जरूरत पड़ती ? यह विचारणीय तथ्य है । राजस्थान के मुख्यमंत्री जी एवं केन्दीय जेल अधीक्षक जोधपुर से प्रार्थना है 44 करोड़ साधकों की आस्था का ध्यान में रखते हुए तथा साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि याचिका कर्ता की बीमारी के हालात में उन्हें चाही गई चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराए तथा जमानत या पेरोल के लिए तुरंत याचिका लागये और एक अन्य आदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करे का विधि अनुरूप पालन करने की कृपा करें।सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन देश के 800 जिला केंद्रों पर हो रहा है ।

ये रहे उपस्थित

वहीँ ज्ञापन देते समय समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , खजरी आश्रम के संचालन जय रामभाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ,छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार , लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन , युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक दोईफोड़े , सुभाष इंगले ,राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू , कुनबी समाज के युवा नेता अंकित ठाकरे ,साहू समाज के ओमी साहू ,आई टी सेल के प्रभारी भूपेश पहाड़े ,ओमप्रकाश डहेरिया ,अश्विन पटेल ,शम्भूदयाल साहू ,महिला समिति से विमल शेरके ,डॉ मीरा पराड़कर , करूणेश पाल ,कृष्ण राठौड़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें