सिहोरा की सड़को में कूड़ा फेंकने का सिलसिला जारी,जगह – जगह लगे कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गन्ध

सिहोरा:दीपावली पर्व को लेकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। घर के कोना कोना की साफ करने का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग तो घरों का रंग रोगन भी कराने लगे हैं। लेकिन घरों को स्वच्छ करने लोगो ने कचरे का ढ़ेर सड़कों पर लगा दिया है।घरों की साफ सफाई से घर तो स्वच्छ हो गये लेकिन जगह जगह लगे कचरे के ढ़रों ने वातावरण को दुषित कर दिया है। जगह जगह लगे कचरे के सडांध मारते ढ़ेर नगर पालिका के सफाई अमले की पोल खोल रहे हैं। वैसे तो कचरे को उठाने तथा सड़क की सफाई का कार्य तड़के से ही प्रारंभ कर दिया जाता है। लेकिन इसके बाद भी शहर की सड़कों से कचरा पूरी तरह से उठ नहीं रहा है इसके पीछे असली कारण घरों की सफाई के बाद कचरा सड़क पर फेंका जाना है। दीपावली को लेकर सफाई अभियान घर के अंदर से लेकर बाहर दोनों तरफ चल रहा है। लोग घरों को साफ सुथरा करने में जुटे हैं। लेकिन घरों का कूड़ा कचरा सड़कों पर ही फेंक देना, नपा के सफाई अभियान पर भारी पड़ने लगा है। एक तरफ सफाई कर्मी सड़कों पर झाड़ू लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ उस पर कूड़ा कचरा फेंकने का सिलसिला भी तेज हो गया है।
लगभग एक सैकड़ा सफाई कर्मचारियो के भरोसे सफाई व्यवस्था
मुख्य नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के 18 वार्डो की स्वच्छता की जिम्मेदारी स्थाई, दैनिक वेतन भोगी और आउटसोर्स के 100 सफाई कर्मचारी के भरोसे हैं, इसके अलावा कचरे के परिवहन हेतु तीन टेक्टर टाली तथा चार कचरा वाहन से कचरे के ढेर हटाये जा रहे है लेकिन फिर भी सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासी, पार्षद संतुष्ठ नहीं है। शहर में कई जगहों पर कचरा के ढेर लगे हुए हैं और कचरा गाड़ी न आने या समय पर न आने की शिकायतें आ रही हैं।
दुकानदारों पर लगाम की दरकार
शहर में हर दिन फैलती गंदगी के लिए दुकानदार काफी हद तक जिम्मेदार हैं। ऐसे में संपूर्ण स्वच्छता के लिए इन दुकानदारों पर लगाम लगाने की दरकार है। ताकि ये दुकानों का कचरा एक स्थान पर डालें और सड़क पर कचरा फैलने से रोका जा सके।व्यवसायिक स्थलों पर खाने पीने की सामग्री के डिस्पोजल सड़क को कचरा घर बनाने में अपनी पुरी भुमिका अदा कर रहे हैं।सफाई व्यवस्था संभालने नगर पालिका के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, लेकिन फिर भी व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। परिषद की बैठक में हर बार पार्षद सफाई व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधी आबाज तो उठाते हे लेकिन अधिकारी सिर्फ व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देते हैं।
*जगह-जगह लगे कचरे के ढेर से दुषित हो रहा वातावरण*
शहर में दिनभर कचरा के ढेर लगे रहते हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पुराने बस स्टेंड से अनुविभागीय कार्यालय जाने वाले मार्ग में,बाबाताल से हरदोल मंदिर मार्ग में गोदाम के बगल में,सरावगी मोहल्ला में हनुमान मंदिर के बगल से बड़ा कचरे का ढेर लगा है। वार्डों के अंदर भी अच्छे से सफाई नहीं की जा रही है। नाला, नालियों में कचरा भरा हुआ है, जिसमें सफाई नहीं की जाती है।
*स्वच्छ रैंकिंग पर पड़ेगा असर*
सफाई व्यवस्था ठीक न होने से स्वच्छ रैंकिंग पर असर पड़ेगा। पिछली रैंकिंग में भी गिरावट आई थी और इस वर्ष भी इसमें सुधार करने के लिए अधिकारी तो गंभीर से ही नहीं उस पर नागरिक भी घरों का कचरा सड़कों पर फेंक कर नगर की स्वच्छता को पलिता लगा रहे हैं।
*इनका कहना है,
पर्व के मद्देनजर स्वच्छता को लेकर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है कचरे के उठाव हेतु कचरा वाहन की मांग शाशन स्तर से की गई है।फिलहाल प्राईवेट टेक्टर टाली लगायें जाने पर विचार किया जा रहा है।
प्रदीप झारीया
मुख्य नगर पालिका सिहोरा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















