अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो-रिक्शा,हादसे में मददगार बने कलेक्टर

जबलपुर,बिलहरी क्षेत्र में डीमार्ट के पास सवारियों से भरी एक ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सवार यात्री ऑटो रिक्शा में फंस गए और कुछ यात्री उसके नीचे दब गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घटना स्थल पर पहुंचकर ऑटो-रिक्शा में सवार यात्रियों को बचाने में मदद की।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर पलटी हुई ऑटो-रिक्शा को सीधा कराया और उसमें फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों को पीछे से आ रही खनिज विभाग के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी को मौके से फोन कर घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद उपचार के लिए पहुंचे तीन व्यक्तियों में से महेश चौहान उम्र 49 वर्ष के पैर में फ्रैक्चर पाया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके बेटे और एक रिश्तेदार अपने साथ ले गए। जबकि अर्पणा शर्मा उम्र 30 वर्ष और शाश्वत शर्मा उम्र 6 वर्ष को कोई चोट नहीं पाये जाने पर अस्पताल से तुरंत छुट्टी दे दी गई।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की तत्परता और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















