जिठसास के साथ मिलकर ऐसे बनाई थी चोरी की योजना, पहचान उजागर होने के डर से कर दी थी महिला की हत्या

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:दरौली में दिनदहाड़े लूट सहित मूक बधिर महिला की हत्या  के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पकड़े गए आरोपी संदीप बर्मन ने अपनी जिठसास के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और योजना के अनुसार साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देते हुए पहचान उजागर होने के डर से मूक बधिर महिला की हत्या कर फरार हो गए थे।

ये आरोपी गिरफ्तार 

वहीं गिरफ्तार आरोपियों में 1. संदीप बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 20 साल निवासी बुद्धा मोड़ग्राम नन्हवाराकला थाना कैमोर जिला कटनी 2. सुनील बर्मन पिता दादूराम बर्मन उम्र 28 साल निवासी साहू मोहल्ला ग्राम नन्हवारा कला थाना कैमौर जिला कटनी 3. संदीप बर्मन पिता बिहारी बर्मन उम्र 20 साल निवासी साहू मोहल्ला ग्राम नन्हवारा कला थाना कैमौर जिला कटनी 4. सरिता बर्मन पति मुकेश उर्फ गुड्डू बर्मन उम्र 37 साल निवासी ग्राम दरौलीकला थाना खितौला

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला में दिनांक 2-10-26 को ग्राम दरौलीकला में एक महिला को मृत अवस्था में परिजनों द्वारा शासकीय अस्पताल लाये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी खितौला श्री चंद्रकांत झा हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ संजय राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी दरौलीकला ने बताया कि वह मजदूरी करता है दिनांक 2-10-26 को गॉव मे ही वह काम पर गया था उसके पिता रामदास ग्राम केवलारी काम पर गये थे घर में मॉ लक्ष्मी बाई अकेली थी मॉ बचपन से गूंगी बहरी है। दोपहर 1-30 बजे मोहल्ले के संदीप बर्मन ने उसे आकर बताया कि तुम्हारे घर से 2 लड़के उम्र 20-25 वर्ष के निकलकर भागे हैं लगता है चोरी किये हैं तो वह तत्काल अपने घर आकर देखा उसकी मॉ लक्ष्मी बाई घर के अंदर कमरे में गद्दा पर चित्त अवस्था में पडी थी मॉ के दोनों पैर रस्सी व हाथ कपड़े से तथा मंुह में पीला गमछा बंधा था मॉ के कनपटी, गाल में चोट के निशान थे मॉ को आटो से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आये जहां डाक्टर ने चैक कर मॉ लक्ष्मी बाई को मृत घोषित कर दिया। मॉ के गले में पहने हुये सोने का 6 गुरिया 1 लाकेट वाला मंगलसूत्र, गले में नहीं था सामान बिखरा हुआ था एवं एक घर में रखी एक चांदी के चेन गायब थी। अज्ञात लड़कों ने दिन में उसके घर में घुसकर लूटपाट कर मॉ लक्ष्मीबाई के विरोध करने पर मॉ श्रीमति लक्ष्मी बाई राठौर उम्र 55 वर्ष के साथ मारपीट कर मॉ की हत्या कर दिये है।वहीं घटित हुयी घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गयां। पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी तथा एफएसएल अधिकारी डॉ नीता जैन, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट  अखिलेश चौकसे हमराह टीम के पहंुचे। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 331(7), 309(4), 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपियों के सम्बंध मे शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिहोरा  मोहंती मरावी तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध  उमेश तिवारी एवं  अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थानों की टीमें गठित कर लगाई गयी।

योजना बनाकर गये थे चोरी करने,पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

वहीँ दौरान विवेचना के आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी । पूछताछ के दौरान संदीप बर्मन के द्वारा बताया गया की उसका घर लक्ष्मीबाई के निवास स्थान के पास ही है एवं घटना के समय वह अपनी बहन को जबलपुर से लेकर लौटा था और हमेशा की तरह लक्ष्मीबाई के घर के सामने मोटर सायकिल खडी कर रहा था तभी बहन ने लक्ष्मीबाई के घर से दो लोगों को हिरन नदी की ओर भागते हुये देखा ।पूछताछ पर बताये लडकों के हुलिये के आधार पर पतसाजी की गयी तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये ।पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि एक स्लेटी रंग की टीव्हीएस राईडर मोटर सायकिल से तीन लोग ग्राम केवलारी से ग्राम दरौलीकला में लगभग 12.30 बजे प्रवेश किये एवं ग्राम भाटादौन की ओर से 1.30 बजे निकले हैं ।मिले साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित करते हुये ग्राम नन्हवारा थाना कैमोर जिला कटनी मे दबिश देते हुये संदेही संदीप पिता कमलेश बर्मन एवं संदीप पिता बिहारीलाल बर्मन, सुनील पिता दादूराम बर्मन को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी । पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि संदीप पिता कमलेश बर्मन ने संदीप पिता बिहारीलाल बर्मन, एवं सुनील बर्मन के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई, संदीप पिता कमलेश बर्मन की पत्नी की बहन (जिठसास) सरिता बर्मन दरौली कला मे निवास करती है इस कारण संदीप पिता कमलेश बर्मन द्वारा चोरी/लूट हेतु ग्राम दरौलीकला का चुनाव किया गया तथा तय किया कि सरिता बर्मन के द्वारा घर व स्थान दिखाया जायेगा जहाँ चोरी या लूट करना है ।योजना के अनुसार दिनाँक 02/10/2026 को तीनों ग्राम दरौलीकला आये। संदीप पिता कमलेश बर्मन ने अपने मोबाईल फोन से अपनी पत्नी की बहन सरिता बर्मन को फोन लगाया। चूंकि सरिता बर्मन को यह बात पता थी कि श्रीमति लक्ष्मी बाई गूंगी व बहरी है तथा घर पर अकेली है इसलिये चोरी हेतु सरिता बर्मन ने इशारे से लक्ष्मी बाई का घर बताया, घर कोे चिन्हित किये जाने के पश्चात् संदीप पिता कमलेश बर्मन मोटर सायकिल लिये हुये कुछ दूरी पर खडा हो गया तथा उसके दोनों साथी संदीप बर्मन पिता बिहारीलाल बर्मन, सुनील बर्मन लक्ष्मी बाईके घर मे घुसे तथा लक्ष्मी बाई को धक्का देकर गिरा दिया एवं मंगल सूत्र छीन लिया एवं घर मे एक चांदी के चेन चुरा ली, यह प्रतीत होने पर की उक्त महला कहंी दोनों की पहचान न उजागर कर दे इसलिये महिला को बांध कर मारपीट करते हुये मुंह में कपडा बाँधकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गये।आरोपिया सरिता बर्मन को अभिरक्षा मे लेते हुये प्रकरण में आपराधिक षणयंत्र की धारा 61(2) बीएनएस बढाई गई। चारों आरोपियों के कब्जे से 4 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एमपी 21 जेड ए 7077 तथा लूटा हुआ मंगलसूत्र, सोने का लाकेट चांदी की चैन, जप्त कर चारों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी संदीप पिता बिहारी बर्मन अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध कैमोर एंव बीजाडाण्डी मे नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के 6 अपराध पंजीबद्ध है।

उल्लेखनीय भूमिका

अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी अपराध  शैलेष मिश्रा एवं थाना प्रभारी खितौला चंद्रकांत झा के नेतृत्व में उप निरीक्षक आर.बी. मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बुद्धदेव सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह बागरी, महिला प्रधान आरक्षक रश्मि बाजपेई, आरक्षक सुमेर सिंह, परमजीत यादव, आरक्षक राजेश पटेल, राकेश मरकाम, मयंक शुक्ला, महिला आरक्षक रंजना मिश्रा, सैनिक धनीराम पटेल, अपराध थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, आरक्षक गोविंद राय, थाना बेलबाग के आरक्षक द्वारिका मिश्रा ,थाना कुण्डम केे सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा एवं थाना कटंगी के आरक्षक राजेश केवट तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह, आरक्षक नीरज उपाध्याय, अनिल यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें