खितौला रेल्वे फाटक बंद होते ही राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

सिहोरा::मेंटेनेंस के लिए बंद रेल्वे फाटक ने अब राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है,बताया जा रहा है की रेल्वे फाटक में मेंटेनेंस कार्य के चलते 04 सितम्वर से फाटक बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फाटक बंद होने से लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और दूरी दोनों बढ़ गए हैं।विदित हो रेल प्रशासन द्वारा मझगवा रेल संपर्क फाटक 336 / को आवश्यक मेंटेनेंस कार्य हेतु पहले दिनांक 4. सितम्बर से 14 सितम्बर तक 10 दिवस हेतु सुचना जारी की थी किन्तु मंद गति से चल रहे कार्य के चलते कार्य पुर्ण न होने के कारण रेल्वे समपार को अगामी 24 सितम्वर तक के लिए बन्द कर दिया गया है।
समय एवं दुरी बढ़ने से परेशान स्थानीय जन
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से फाटक बंद रहने के बावजूद मेंटेनेंस कार्य पूरा नहीं हो पाया है। फाटक बंद होने से विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों, विद्यार्थियों और आसपास के ग्रामीणों को अधिक परेशानी हो रही है।मझगवा रेल्वे समपार के एक तरफ सिहोरा तथा उपनगर खितोला के14 वार्ड सहित अनेक शिक्षण संस्था एवं सरकारी कार्यालय है तो दूसरी तरफ 04 वार्ड सहित महाविद्यालय एंव तमाम ग्रामीण क्षेत्र जुडा़ है । फाटक बंद होने के कारण भारी एवं चार पहिया वाहन तो ओवर ब्रिज से निकल जाते हैं लेकिन साईकिल धारी दुध फल सब्जी विक्रेता छात्र छात्रा स्थानीय लोग पैदल राहगीरों को ओवर ब्रिज के लिए दो से तीन किलो मीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगो ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मेंटेनेंस कार्य शीघ्र पूरा कर फाटक को आमजन के आवागमन के लिए खोला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















