नक्सा कटवाने की बात पर पटवारी को धमकी,हल्का में दिखा तो जान से खत्म कर देंगे

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:पंचायत भवन में बैठकर काम कर रहे पटवारी को आरोपी ने नक्सा कटवाने की बात पर गाली गलौच करते हुए   दुबारा हल्का में दिखने पर जान से खत्म करने की धमकी तक दे डाली वहीं पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पनागर में दिनंाक 8-9-26 को विष्णु सिंह धुवेर् उम्र 58 वषर् निवासी सिंगलदीप ने लिखित शिकायत की वह तहसील पनागर में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ है दिनंाक 7-9-26 की दोपहर लगभग 2-30 बजे अपने हल्का में शासकीय काम कर रहा था तभी सुनील उपाध्याय उम्र 55 वषर् निवासी ग्राम सिंगलदीप का ग्राम पंचायत भवन सिंगलदीप में आकर किसी नक्शा काटने को लेकर उसके ऊपर दबाव बनाने लगा, उसने कहा कि नक्शा कट चुका है आप अपील सक्षम अधिकारी के पास करें, इसी बात को लेकर सुनील उपाध्याय उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर उसके शासकीय कायर् में बाधा उत्पन्न किया तथा बोला कि दुबारा हल्का में दिखा तो जान से खत्म कर देगा। पंचायत भवन में ग्रामवासी, सचिव, ग्राम कोटवार व पटवारी योगेश सिंह उपस्थित थे।वहीं पटवारी की लिखित शिकायत पर आरोपी सुनील उपाध्याय उम्र 55 वषर् निवासी ग्राम सिंगलदीप के विरूद्ध धारा 221, 296(ए), 351(2) बीएनएस तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें