साक्षरता शपथ के साथ बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दिया शिक्षा का संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

अरविंद हल्दकार बहोरीबंद/राखी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राखी में साक्षरता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साक्षरता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति जागरूक किया।रैली के दौरान बच्चों ने “नई चेतना लायेंगे, पूरा गांव पढ़ाएंगे “और “हर घर में ज्ञान जलेगा, हर घर उजियारा होगा” जैसे नारे लगाए। बच्चों ने ग्रामीणों से अपने परिवार और आसपास के निरक्षर लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करने की अपील की।इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि शिक्षा केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास के लिए आवश्यक है। विद्यालय द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान की ग्रामीणों ने सराहना की।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें