गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर दे जोर, ताकि छात्राओं मैं बनी रहे पढ़ने की जिज्ञासा

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :बहोरीबंद विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रशांत मिश्रा नें मंगलवार को विकासखंड के स्कूलों का ओचक निरीक्षण किया!निरीक्षण के तहत बीआरसी नें शासकीय माध्यमिक शाला पड़वार ओर देवरी छपरा पहुंचे!
जहाँ उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को परखा!
साथ ही समूह की महिलाओ को निर्देशित किया कि मीनू के अनुसार प्रतिदिन भोजन बनाये साथ ही भोजन गुणवत्ता युक्त रहे!इसके अलावा स्कूलों का वातावरण साफ -स्वच्छ बने रहे!
इसके अलावा कक्षाओं मे अध्यापन के शैक्षणिक गुणवत्ता पर शिक्षकों से संवाद किया!बीआरसी नें कहा कि शासन स्तर से प्रदत्त सुविधाओं जैसे गुणवत्ता पूर्ण स्वादिष्ट और गरम खाना, शुद्ध पेयजल सहित शौचालय साफ सुथरे और आवश्यक सामग्री से युक्त रखे!शिक्षकों  को निर्देशित किया कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाये ताकि विद्यार्थी उसे सहज सुलभ तरीके से समझ पाएं। बच्चों में पढ़ने की जिज्ञासा बनी रहनी चाहिए।

जन शिक्षा केंद्र स्लीमनाबाद मैं ली बैठक 

बीआरसी नें स्कूलों के निरीक्षण के बाद जन शिक्षा केंद्र स्लीमनाबाद मैं शाला प्रभारियों की बैठक ली!बैठक मैं बीआरसी नें विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण,नवीन आधार निर्माण एवं अपडेशन,ईको क्लब रजिस्ट्रेशन,
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधेरोपण,विद्यालय में छात्रों की नियमित उपस्थिति,शैक्षणिक गुणवत्ता, एसएचवीआर रजिस्ट्रेशन सहित इत्यादि बिंदुओं पर दिशा निर्देश प्रदान किये!उन्होंने कहा कि जिन भी विद्यार्थियों के आधार नहीं बने या अपडेशन नहीं हुए उन्हें प्राथमिकता के साथ करें!स्कूलों मैं पौधेरोपण अभियान को बढ़ावा देने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधेरोपण किया जायेगा साथ ईको क्लब गठित करें!स्कूलों मै विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने नियमित उपस्थिति पर ध्यान दे!
इस दौरान जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय सहित समस्त शाला प्रभारियों की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें