नेता द्वय ने सिहोरा जिला की मांग का किया समर्थन रविवार जनपद अध्यक्ष के निवास पर होगा प्रदर्शन

सिहोरा :सिहोरा जिला आंदोलन एक बार फिर धीरे -धीरे गति पकड़ रहा है, इस बार आंदोलन कारी सिहोरा को जिला बनाने के वादे को याद दिलाने भाजपा नेताओं के घर पहुँचकर ज्ञापन सौप रहे है,आंदोलन कारी शनिवार के दिन भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप दुबे के घर पहुँचे इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने कहा की हां यह सही है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने जिस समय भाजपा को जीतने पर सिहोरा जिला बनाए जाने का प्रस्ताव खुद मुख्यमंत्री तक ले जाने का वचन सिहोरा वासियों को देते हुए भाजपा के लिए वोट मांगा था मैं मंच पर मौजूद थी ।मैंने स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए अपनी परिषद में सिहोरा जिला बनाए जाने का प्रस्ताव पास कर मध्य प्रदेश सरकार तक भेजा है। मैं स्वयं चाहती हूं कि सिहोरा जिला बने।
मैं आपसे अलग नही – दिलीप दुबे
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने पूर्व विधायक दिलीप दुबे के निवास पर भी प्रदर्शन का आह्वान किया था।नगर से बाहर रहने के कारण पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने दूरभाष पर समिति के सदस्यों से बात की और कहा कि वे सदैव सिहोरा जिला की आवाज के साथ है।उन्होंने दावा किया कि सिहोरा जिला बनाने के प्रत्येक प्रयास और संघर्ष में वे सदैव साथ रहे है आगे भी रहेंगे।
सरकार संगठन तक बात पहुंचाने वचन –
पूर्व विधायक दिलीप दुबे और नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे दोनों ने प्रदर्शन कर स्मृति ईरानी का ऑडियो सुनाने पहुंचे समिति के सदस्यों को वचन दिया कि वे सत्ता और संगठन तक चुनाव पूर्व किए गए वादे को पूरा करने की बात पहुंचाएंगे।
रविवार को जनपद अध्यक्ष के यहां होगा प्रदर्शन –
समिति के सदस्यों ने कहा कि रविवार को सिहोरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री के निवास पर इसी प्रकार का प्रदर्शन किया जाएगा ।आज प्रदर्शन करने वालों में समिति के अनिल जैन, विकास दुबे ,कृष्ण कुमार कुररिया, संतोष पांडे, राम जी शुक्ला,संजय पाठक,संतोष वर्मा,प्रदीप दुबे,नंद कुमार परोहा, शरद सेठ ,मोहन सोंधिया,नीरज गौतम,जितेंद्र श्रीवास,उमेश चौबे,सुमित शुक्ला सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














