नंदलाला की हुई जयजयघोष गोविंदाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– नंद घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल की,हाथी घोड़ा पालकी मदन गोपाल की।गोविंदा आला रे आला जरा मटकी संभाल ब्रजवाला रे,नंदलाला यशोदा लाला बड़ो नटखट है ये बांसुरी वाला।एक से बढ़कर एक गगनभेदी जयघोष की गूंज ,गोविंदाओं की होड़ यह नजारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बहोरीबंद विकासखंड मे देखने को मिला।भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्यता व धूमधाम से मनाया गया।महोत्सव पर 15 से 20 गाँवो के यादव समाज के लोग उपस्थित हुए।
निकली शोभायात्रा, गोविंदाओं ने दिखाए हैरत अंगेज प्रदर्शन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर ग्राम इमालिया स्थित ग्वाल बाबा मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी गाजे -बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा मे बाल गोपाल श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही!शोभायात्रा मे गोविंदाओं ने हैरतअंगेज करतबो का प्रदर्शन किया । उपस्थित जनमानस के द्वारा गोविंदाओं का तालियां बजा बजाकर हौसला बढ़ाया गया है।
गोविंदाओं के हैरतअंगेज करतबो के बीच भगवान श्रीकृष्ण की जयजयघोष के नारे भी गुंजायमान हो रहे थे।भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी ग्वाल बाबा इमालिया से प्रारम्भ होकर पटोरी, मझगवाँ, कुम्हरवारा, बरतरी से होते हुए प्रसिद्ध रूपनाथ धाम पहुंची!यात्रा के मार्ग मे जगह -जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धांलुओं द्वारा झांकी के भव्य दर्शन किये गए!शोभायात्रा के रुपनाथ धाम पहुंचने के बाद विधि -विधान से भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गईं!इसके पश्चात् श्रद्धांलुओं को प्रसाद का वितरण किया गया!
इस दौरान रामनरेश यादव,अवधेश यादव,प्रवीण यादव,सुनील यादव,बुद्धू लाल यादव,हेमराज यादव,तिलकराज यादव सहित सर्व यादव समाज के लोग उपस्थित रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














