राखी में श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया हरछठ पूजन

अरविंद हल्दकार बहोरीबंद : ग्राम पंचायत राखी में हरछठ के पावन पर्व पर ग्रामवासियों एवं महिलाओं द्वारा हरछठ मइया का श्रद्धा और आस्था के साथ पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत राखी की बड़ी संख्या में महिलाएं अपने व्रत एवं पूजन के लिए ग्राम पंचायत राखी के परिसर में एकत्रित होती है और विधि विधान से पूजन करती है ।इसी तारतम्य में आज भी ग्राम पंचायत राखी की सभी महिलाओं ने विधि-विधान से हरछठ मइया की पूजा-अर्चना कर अपने बच्चों की सुख-समृद्धि, लंबी आयु, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की। पूजन स्थल पर महिलाओं की भारी उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन को ग्राम पंचायत राखी की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने पूजा में भाग लेकर इस पर्व की परंपरा को जीवंत बनाया।हरछठ का यह पर्व ग्राम पंचायत राखी में पूरी श्रद्धा, आस्था और धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने माता से अपने बच्चों एवं परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















