राखी में जर्जर सड़क और जलभराव बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

अरविंद हल्दकार बहोरीबंद/कटनी।बहोरीबंद तहसील के ग्राम राखी में जर्जर सड़क और सड़क के गढ्ढो में भरे पानी ने ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।परेसान ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि पी डब्लू डी के अंतर्गत आने वाली मुख्य सड़क पर गिट्टी एवं खराब सड़क के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

कलेक्टर से की शिकायत
वहीँ ग्रामीणों ने कटनी कलेक्टर को शिकायत देते हुए बताया की सड़क पर पानी भरने से कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन जाती है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया एवं अन्य वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों की मांग
वहीँ ग्रामीणों की मांग है की सड़क का तत्काल निरीक्षण करते हुए मुख्य सड़क की मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए।जलभराव रोकने के लिए उचित एवं स्थायी निकासी व्यवस्था बनाई जाए।सड़क पर होने वाले अतिक्रमण एवं अन्य बाधाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए।ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे ग्राम राखी के लोगों से जुड़ी हुई है, इसलिए प्रशासन एवं संबंधित PWD विभाग को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















