नाती ने पीट-पीट कर दादा की कर दी हत्या

जबलपुर:नाती ने अपने दादा की इतनी पिटाई कर दी की उसके बृद्ध दादा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया,वहीं पुलिस ने नाती के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला पनागर थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पनागर में दिनंाक 29-8-26 को मेडिकल काॅलेज से सूचना मिली कि प्यारेलाल चौधरी उम्र 65 वषर् निवासी इमलिया पनागर को दिनंाक 28-8-26 की शाम लगभग 7 बजे आटा चक्की के पास ग्राम इमलई में मारपीट में घायल होने से उपचार हेतु सीएचसी पनागर से रेफर होने पर मेडिकल काॅलेज लाया गया था जिसे रात लगभग 1-50 बजे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। दौरान मर्ग जांच मृतक की पीएम रिपोटर् प्राप्त हुयी दिनंाक 28-8-26 के शाम लगभग 7 बजे आटा चक्की के पास ग्राम इमलई में प्यारेलाल चौधरी के रिश्ते के नाती अभिषेक चौधरी के द्वारा धक्का मुक्की मारपीट कर सिर में अंदरूनी गम्भीर चोट पहॅुचाने से प्यारेलाल चौधरी उम्र 65 वषर् की मृत्यु हो गयी। जांच पर आरोपी अभिषेक चौधरी के विरूद्व पुलिस ने धारा 103(1), 115(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















