गोसलपुर में दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो कार के अंदर मिला शराब का जखीरा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जब कार के अंदर देखा तो दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो कार के अंदर भारी मात्रा में शराब रखी थी वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो कार में रखे 25 कार्टून में 1250 पाव देशी शराब एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो जप्त करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश सुरु कर दी है।

यह है मामला 

थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी ने बताया कि दिनांक 27-8-26 की रात्रि में दौरान पेट्रोलिंग सूचना मिली कि रामपुर नर्सरी के पहने काले रंग की स्कार्पियो पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी है, सूचना पर रामपुर नर्सरी के पहले जाकर देखा एन एन 30 रोड किनारे कारे रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 09 व्ही 7688 रोड किनारे लगे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में मिली जिसका सामने का कांच, बोनट, हैड लाईट आदि क्षतिग्रस्त थे गाड़ी मालिक के संबंध में आसपास देखा कोई नहीं था तलाशी लेने पर स्कार्पियो के अंदर पीछे तरफ कार्टून रखे मिले, चैक करने पर कुल 25 कार्टून में कुल 1 हजार 250 पाव देशी शराब के रखे मिले तथा कार के सामने वाली सीट के पास सौरभ यादव के नाम का आधारकार्ड एवं भूपेन्द्र रोहत के नाम पर रजिस्ट्रेशन कार्ड की छायाप्रति तथा सामने के क्षतिग्रस्त कांच में लगा हुआ एसबीआई का फास्टटेग पड़ा मिला, मौेके से 25 कार्टून (पेटी) में रखे कुल 1 हजार 250 देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो क्रमांक एमपी 09 व्ही 7688 तथा स्कार्पियो में मिले आधारकार्ड, रजिस्ट्रेशन कार्ड की छायाप्रति, फास्ट टैग जप्त करते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- शराब जप्त करने में थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक ब्रजेश मिश्रा, छोटे सिंह, आरक्षक जितेन्द्र, उदय, राजीव की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें