सांदीपनी विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस जवानों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल, रांझी जबलपुर में आज रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। सेनानी 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन तथा सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की नन्ही छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वहीँ कार्यक्रम में केजी-1 से कक्षा 12वीं तक की छात्राओं ने 6वीं वाहिनी के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। छात्राओं द्वारा जवानों की कलाई पर बांधा गया रक्षासूत्र भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिस जवानों के प्रति सम्मान एवं विश्वास का प्रतीक बना।इस अवसर पर सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य  झरिया, उप प्राचार्य  दीक्षित, निरीक्षक विक्रम सिंह एवं सूबेदार मेजर बिलार सिंह जमरा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं 6वीं वाहिनी के जवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पुलिस बल एवं समाज के बीच आपसी स्नेह, सम्मान और विश्वास के संबंधों को और मजबूत किया तथा रक्षाबंधन पर्व की सामाजिक एवं भावनात्मक भावना को सार्थक रूप प्रदान किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें