महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस नें केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन


सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – देश मे बढ़ती महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी नें बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल किया!मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के आदेशानुसार बुधवार को स्लीमनाबाद मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध -प्रदर्शन किया गया व हल्ला बोल किया गया!
कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्लीमनाबाद मुख्य बस्ती से हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया!जिसमे केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की गईं!
विरोध प्रदर्शन तहसील कार्यालय स्लीमनाबाद पहुँचा!जहाँ महंगाई की कीमतों पर नियंत्रण के लिए राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया!सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग कि गईं की शक्कर की कीमतों पर लगातार इजाफा हो रहा है!वर्तमान मे शक्कर की क़ीमत लगभग 70 रूपये प्रति किलो है!जिसके कारण त्यौहारों मे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!बिजली के दरो मे भी प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी किये जाने एवं स्मार्ट मीटर मे खराबी के कारण बिजली का बिल हर महीने अत्यधिक आता है!जिस कारण आमजन महंगाई की चपेट मे बना हुआ है!अत :बिजली के दामों मे कटौती करते हुए स्मार्ट मीटर पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये!गैस सिलेंडरों की कीमतों पर इजाफा किये जाने एवं पर्याप्त उपलब्धता के अभाव मे नागरिक परेशानी हो रहे है!E20 पेट्रोल मे मिलावट से गाड़ियों के इंजन मे खराबी व गाड़ियों का एवरेज पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है, जिससे आमजनता मे भारी आक्रोश है!उक्त मांगो का समय पर निदान हो नहीं कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर सरकार के विरोध प्रदर्शन करेगी!इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित त्रिपाठी, आदित्य दुबे,अनुराग मिश्रा,आकेश जैन, प्रशांत जैन, दीपक तिवारी, नरेंद्र यादव, अजय विश्वकर्मा, दयाराम आदिवासी, वृंदावन पटेल, रामसिया सोनी, प्रकाश हल्दकार,सोहन लाल, रवि कोल सहित बड़ी संख्या मे लॉगों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।







































































