शान-ओ-शौकत से निकला जुलूसे मोहम्मदी,लंगर ए आम का हुआ आयोजन

इस ख़बर को शेयर करें

शरद सेठ खितौला :पैगंबर -ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर उपनगर खितोला में जुलूसे मोहम्मदी शान-ओ-शौकत से निकाला गया।जुलूस खितौला बस्ती, अली नगर से शुरू होकर बाजार मस्जिद, बस स्टैंड होते हुए खितौला बाजार से वापस अली नगर पहुँचा। जुलूस में आशिकाने रसूल ने नात-ओ-मनकबत पेश की।इस अवसर पर जामा मस्जिद के मुतवल्ली अलीमुद्दीन मंसूरी जमील मुमताज, हाजी लियाकत अली, उमर खान एमआई सिद्दीकी, जहीर अहमद अंसारी, मंजूर इकबाल खान रशीद अहमद अंसारी एवं अहले सुन्नत कमेटी द्वारा लंगर का वितरण किया गया।

लंगर वितरण 

वहीं लंगर वितरण में आरिफ खान, अकबर खान, इमरान मंसूरी, सोहेल अंसारी, सराफ अली एवं कमेटी के अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के अंत में हाफिज जुल्फिकार के साथ जामा मस्जिद, खितौला के पेश इमाम ने मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ कराई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें