श्लोक वाइकर ने किया बहोरीबंद एसडीएम का पदभार ग्रहण


सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : कलेक्टर आशीष तिवारी ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व में जारी पदस्थापना संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर (आईएएस) श्लोक वाइकर को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बहोरीबंद का कार्यभार सौंपा है।जिसके बाद श्लोक वाइकर नें मंगलवार को एसडीएम कार्यालय बहोरीबंद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया!पदभार ग्रहण उपरांत उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचे योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर समुचित तरीके से हो!आमजनमानस को अपने कार्यों को लेकर कोई परेशानी यह प्राथमिकता मे रहेगा!साथ भू-माफिया, खनन माफियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी!गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा एसडीएम प्रदीप मिश्रा का भिंड तबादला कर दिया गया था!जिन्हे मंगलवार को कलेक्टर नें भारमुक्त कर दिया!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।







































































