कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर को दिए जरूरी निर्देश


जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने शहर एवं जिले की सड़कों पर पार्किंग व्यवस्था, ब्लैक स्पॉट, स्पीड कंट्रोल, जेब्रा क्रॉसिंग, अतिक्रमण और खराब सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों से पाटन-जबलपुर मार्ग के चौड़ीकरण की जानकारी ली। शहपुरा-जबलपुर मार्ग पर पुल के कारण लगने वाले जाम और सड़क की खराब स्थिति पर भी चर्चा कर अधिकारियों को स्पीड कंट्रोल के लिए एक सप्ताह के अंदर रम्बल स्टिक लगाने के साथ सड़क सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।बरेला, अंधमूक, तिलवारा से सिहोरा आदि क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्पीड ब्रेकर सहित अन्य सड़क सुरक्षा मानकों को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरेला स्थित शारदा मंदिर के आगे घाटी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
ई-रिक्शा के लिए रूट तय करने के निर्देश
कलेक्टर ने आरटीओ से 15 साल से पुरानी गाड़ियों के डिस्पोजल की कार्रवाई पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर में संचालित होने वाले ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चलें। इसके लिए आरटीओ गाइडलाइन जारी करें और एक व्यवस्थित सिस्टम तैयार किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।
स्कूल बसों में पैनिक बटन की व्यवस्था पर चर्चा
बैठक में स्कूल बसों में पैनिक बटन लगाए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल बसों में पैनिक बटन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सड़क किनारे अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस
पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि गोसलपुर और पनागर मार्ग के किनारे ढाबे एवं होटल निर्माण को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क किनारे किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने देने के निर्देश दिए। यदि कहीं अतिक्रमण है तो उसे बिना देर किए हटाया जाए। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया गया।बैठक में नगर निगम, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, परिवहन और राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।







































































