जन विश्वास अभियान 2026:कलेक्टर को कांग्रेस और आप ने सौपा ज्ञापन


सिहोरा:जन विश्वास अभियान 2026 के तहत जनता की समस्याओं को सुनने सिहोरा पहुँचे कलेक्टर को कांग्रेस और आप ने समस्याओं भरा ज्ञापन सोंपकर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है।तो वहीं प्रदेश सरकार द्वारा जनता एंव प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने चलाये जा रहे जन विश्वास अभियान 2026 के तहत जिले के तमाम आला अधिकारियों ने सिहोरा सव डिविजन अन्तर्गत शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया।जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह,पुलिस अधिक्षक जबलपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर द्वारा निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय भवन शासकीय महाविद्यालय सिविल अस्पताल,खाद वितरण आदी कार्यालयों के निरीक्षण सी एम हेल्प लाईन निराकरण की समीक्षा उपरान्त शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत नये उद्यमियों से सीधा संवाद किया।जन सामान्य की शिकायतों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
कांग्रेस जनों ने की समस्याओं के निराकरण की मांग
जन विश्वास अभियान के दौरान कलेक्टर जबलपुर के सिहोरा आगमन पर वार्ड न.13 के पार्षद राजेश चौवे के नेत्रृत्व में काग्रेंस जनों ने सिहोरा नगर पालिका,मंडी अस्पताल एवं क्षेत्र से जुड़ी समस्याओ के निराकरण की मांग का ज्ञापन सौपा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 02. 11 एवं 12 में बारिस में हर साल बाह्य नाला का पानी कालोनियों में भर जाता है इस समस्या के समाधान हेतु कुर्रे रोड से कनाड़ी पुलिया (नहर) के पास तक सीमेंटेड पक्के नाले का निर्माण कार्य कराये जाने, नगर पालिका सिहोरा में वार्ड नं. 13, अंतर्गत मंडी रोड पर स्वीकृत सड़क एवं नाले का निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने नगर पालिका सिहोरा द्वारा लंबे समय से बनायी जा रही डिवाईटर रोड,वार्ड नं. 09 में बन रहे पार्क शीघ्र निर्माण कराने मिस्पा मिशन के पास बने आधे अधूरे नाले की जांच एवं भदौंहा तालाब के पानी को नाले के द्वारा बाह्य नाला तक ले जाने हेतु पुनः निर्माण कार्य कराये जाने अरूणाम घोष स्टेडियम एवं बारीबहु स्टेडियम के विकास कार्य कराये जाने सिहोरा शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की पदस्थापना शीघ्र कराने की मांग की। इस अवसर पर मंजू मिश्रा,सुरेन्द्र मिश्रा,अमोल चौरसिया,बाबा कुरेशी लालबहादुर पाठक,संतोष पाण्डे,पवन सोनी, आलोक पाण्डे,गणेश दाहिया,घनश्याम बडगैया,मंसूर भाईजान,शंकर वंशकार, रामलोचन कोल जितेन्द्र तिवारी,रमा चौरसिया,मनीष शुक्ला, गुड्डा भाईजान,डब्बू पाठक,संजय गुप्ता,जितेन्द्र
पटेल,सतेन्द्र पटेल,प्रभात तिवारी,राजा तिवारी,मनीष बिरहा,गिरधर सरावगी, ललित दुबे, सचिन श्रीवास्तव,उमा चौरसिया,के के दुबे, अंकित गुप्ता आदि उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी ने भी सौंपा ज्ञापन
आप ने भी कलेक्टर के सिहोरा आगमन पर सिहोरा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा, जिसमें कहा गया है कि शासकीय अस्पताल सिहोरा में विगत कई माहों से सोनोग्राफी नहीं हो रही है जिससे गरीब व्यक्ति मजबूरी में निजी सेन्टरों से सोनोग्राफी कराने जा रहें है सोनोलॉजिस्ट की नियुक्ति कराई जावे साथ ही अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंसें अस्पताल के अंदर अवैध तरीके से खडी रहती है इनके द्वारा मनमानी करने के साथ मरीजों को भ्रामक जानकारी देकर निजी अस्पताओं में जाने के लिये मजबूर किया जा रहा है उसे रोका जाये सिहोरा खितौला के मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाये जाये,अवैध कालोनियों पर रोक लगाकर जिम्मेदार कालोनाईजरों पर कानूनी कार्यवाही की जावे । क्षेत्र में विगत 2017 में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उसे रिक्त हो रहे पंडित विष्णु दत्त हाईस्कूल में खोला जाये इस अवसर पर मुन्ना राय,संतोष वर्मा,संजय पाठक,गुलाब सिंह मरकाम,जानकी प्रजापति जितेन्द्रे श्रीवास आदि उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































