गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई वैन,एक की मौत तीन घायल


सिहोरा:नेशनल हाइवे 30 में जबलपुर से लेकर कटनी के बीच आज भी आवारा पशुओं का जमावड़ा देखा जा सकता हैं,इन्हीं आवारा पशुओं की बजह से कई बार सड़क दुर्घटना होती है, ताजा मामला आज का है जब एक वाहन अपनी गति से जा रहा था लेकिन अचानक सामने गाय आ गई गाय को बचाने के चक्कर मे वैन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा कर पलट गई हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए ।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिहोरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 ग्राम में महगवां मोड के समीप आज शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे कटनी से जबलपुर जा रही वेन के सामने अचानक से एक गाय आ गई गाय को बचाने के चक्कर में वेन क्रमांक एमपी 21 सीबी 0162 अनियंत्रित हो गई और जाकर विद्युत पोल से टकरा कर पलट गई हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए।घटना में विजय कोल पिता हरि प्रसाद कोल उम्र 60 वर्ष निवासी बाबू वंश स्वरूप वार्ड गढ्ढाटोला थाना रंगनाथ जिला कटनी की हादसे में मौत हो गई। जबकि चालक सहित मानो बाई, वर्षा कोल का घायल हो गई घायलों को सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर गंभीर व्यवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पीएम के लिए भेजते हुए मामले को जांच सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































