बरगी बांध के खोले गए चार और गेट,छोड़ा जा रहा 3988 क्यूमेक पानी

जबलपुर,रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बाँध के लगातार बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने आज गुरूवार 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे इसके चार गेट और खोल दिये गये। अब बांध के 13 जल द्वारों से 3 हजार 988 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।दोपहर 12 बजे के पहले बरगी बांध के 0.78 मीटर औसत ऊँचाई तक 9 गेट खुले थे और इनसे 1031 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही थी। जल स्तर को नियंत्रित करने गुरूवार को दोपहर 12 बजे बांध के चार गेट और खोल दिये जाने के बाद अब बांध के खुले जल द्वारों की संख्या तेरह हो गई है। सभी तेरह जलद्वारों को 2.15 मीटर औसत ऊंचाई तक तक खोला गया है।बांध से जल निकासी की मात्रा बढ़ाने से निचले क्षेत्र में माँ नर्मदा के घाटों पर 8 से 10 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। परियोजना प्रशासन ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।परियोजना प्रशासन के मुताबिक जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण गुरूवार 20 अगस्त की शाम 4 बजे की स्थिति में बरगी बांध में 5 हजार 185 क्यूमेक पानी की आवक हो रही थी और इस समय बांध का जलस्तर 421.40 मीटर मापा गया था। बरगी बांध का पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































