सगाई करने के बाद 10 लाख रुपये दहेज की मांग,दहेज लोभियोें के विरूद्ध पुलिस ने किया मामला दर्ज 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :शादी डॉट कॉम से तय हुई शादी सगाई के बाद दहेज के लालच में पुलिस के पास पहुँच गई,शिकायत पर पुलिस ने दहेजलोभियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

दहेज लोभियोें पर मामला दर्ज 

मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खमरिया में दिनंाक 18-8-26 को खमरिया निवासी युवती ने लिखित शिकायत वह प्राईवेट सैल्समेन का काम करती है शादी डाट काॅम के माध्यम से 2024 में उसकी पहचान सुमित सिंह निवासी कटारा हिल्स प्राईड सिटी भदभदा भोपाल से हुयी थी फिर दोनों परिवारों के बीच रिश्ते की बात हुयी थी दिनंाक 5-8-25 को समदडिया होटल रसलचैक में उसकी और सुमित सिंह की सगाई दोनों परिवारों की सहमति से हुयी थी दिसम्बर में माॅ का निधन हो जाने से शादी की डेट आगे बढ़ गयी थी सुमित के परिवार के लोग उसके परिवार वालों ने शादी की डेट दिनंाक 19-6-26 केा तय कर दी थी दिनंाक 17-6-26 उसके यहां हल्दी मेहंदी व अन्य शादी की रस्में हो गयी थीं। दिनंाक 18-6-26 को लड़के पक्ष के लिये मिड टाउन होटल रसलचैक में बुकिंग की गई थी दिनंाक 18-6-26 को सुबह लगभग 9-30 बजे सुमित के पिता महेन्द्र उसके घर आये और बोले कि बरात स्वागत के समय लड़के के द्वारचार में 10 लाख रूपये चाहिये, उसके परिवार वालों ने कहा कि 10 लाख रूपये नहीं दे पायेगें दिनंाक 19-6-26 को शादी बारात की पूरी तैयारी हो गयी थी सुमित की बहन दिव्या से व्हाटसएप से उसकी बात हो रही थी दिव्या ने बताया कि हम लोग बारात लेकर निकलने वाले हैं रात लगभग 8-30 बजे तक बारात नहीं आई तो उसके परिवार वालों ने सुमित व सुमित के पिता महेन्द्र सिंह को कई बार काॅल किया किसी ने काॅल रिसीव नहीं किया दिनंाक 20-6-26 को वह एवं उसके भाई सुमित के निवास भोपाल पहुॅचे और पूछा कि बारात लेकर क्यों नहीं आये तो दोनों बोले कि 10 लाख रूपये दहेज में चाहिये, 10 लाख रूपये दहेज मे दोगो तो ही शादी करेगें तथा अपमान करके वहां भगा दिये।वहीं लिखित शिकायत पर आरोपी सुमित सिंह व महेन्द्र सिंह के विरूद्ध धारा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें